फरीदाबाद ,जनतंत्र टुडे / विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा जी ने सेक्टर वासियो को 5 बड़ी हाइ मास्क लाइट की सौगात दी है इन लाइटों का विधिवत शुभारंभ विधायक के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने किया।ये लाइट सेक्टर 3 पार्क,सेक्टर 2 पार्क ,अटल एडिटोरियम के अलावा सेक्टर 2 सोसायटियों के पीछे वाली पॉकेट में ये बड़ी हई मास्क लाइट लगाई गई है।
उन्होंने जानकारी दी कि जल्दी ही सभी पार्कों में और सभी ऑडिटोरियम और शहर के कुछ प्वाइंट हैं जहां भीड़ रहती है और आवागमन ज्यादा होता है वहां भी हाई मास्क लाइट लगाने,पार्कों के अंदर बड़ी लाइट और सजावटी लाइट लगाने के लिए विधायक पं. मूलचंद शर्मा जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
