फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा नीलम फ्लाईओवर के नीचे फाउंडेशन द्वारा संचालित स्लम शिक्षा केंद्र में “स्वच्छता पखवाड़ा” अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान की शुरुआत 7 नवम्बर से हुई है जो 15 नवम्बर- 2025 तक चलेगा। यह पखवाड़ा फाउंडेशन के अध्यक्ष एसएस. बंगा के जन्मदिन (11 नवम्बर) के निमित चलाया जा रहा है ।
कार्यक्रम में बच्चों, उनके अभिभावकों और जेसी बोस यूनिवर्सिटी के इंटर्न्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टीम द्वारा स्लम क्षेत्र के परिवारों को मास्क, झाड़ू, डस्टपैन एवं अन्य स्वच्छता सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर सलाहकार, केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार व कल्पना मंडल, आई इ सी एक्सपर्ट, म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन फरीदाबाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे | सभी ने बच्चों और उनके परिवारों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए अपने घर और आस-पास की जगह को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष एसएस. बंगा ने कहा हर वर्ष इन दिनों में AQI स्तर और वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में ‘क्लीन से ग्रीन’ अभियान फरीदाबाद के सभी इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर चलाया जाता है | यह अभियान केवल एक जागरूकता पहल नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। फाउंडेशन लगातार समाज में स्वच्छता और हरियाली के लिए प्रयासरत रहता है |
कल्पना मंडल, आई इ सी एक्सपर्ट, म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन फरीदाबाद ने कहा विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा स्लम क्षेत्र में चलाया गया यह प्रयास सराहनीय है। जब समाज के सभी वर्ग मिलकर स्वच्छता के लिए आगे आते हैं, तभी हम वास्तविक परिवर्तन ला सकते हैं।
यह अभियान 15 नवम्बर तक जारी रहेगा, जिसमें स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
