फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डीएवी ज्ञान प्रकाश चोपड़ा पब्लिक स्कूल, सेक्टर-49 फरीदाबाद में सहोदया फरीदाबाद एजुकेशन चैप्टर द्वारा फिनलैंड- 2030 संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । जिसमें भारत और फिनलैंड के बीच छात्र विनिमय कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। इसका आयोजन इंटरनेशनल यूनाइटेड एजुकेशनिस्ट फैटर्निटी और लाइफोलॉजी के सौजन्य से किया गया ।
संगोष्ठी में देश – विदेश के गणमान्य शिक्षाविदों डॉ. जयंत चौधरी चेयरमैन (अध्यक्ष आईयूएएफ), मिस मेइके क्रौट्सचीड (निर्देशक फिनलैंड-2030), प्रवीण परमेश्वर (सीईओ लाइफोलॉजी पार्टनर फिनलैंड-2030), एंथनी, डॉ विजय लक्ष्मी, एसएस. गोसाईं, श्रीमती अनीता गौतम , श्रीमती अलका अरोड़ा, अभिषेक कुमार और मीडिया से शुभांकर भट्टाचार्य जी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य राजन गौतम जी ने सभी आगंतुकों का स्वागत रोपित पौधा देकर किया एवं कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम को शिक्षा को सीमाओं से परे जाकर जोड़ने का एक उत्कृष्ट प्रयास बताया। इस कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थियों को अलग-अलग देशों में जाकर शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक अनुभव को आदान-प्रदान करने का एक सुनहरा अवसर मिलता है। संगोष्ठी के समापन पर प्रधानाचार्य जी द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं और भविष्य में ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की ।
यह संगोष्ठी सभी के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव रहा। प्रधानाचार्य जी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों व विद्वानों धन्यवाद किया।
