फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आर्य समाज, ओम योग संस्थान द्वारा महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की 201 वीं जयन्ती एवं आर्य समाज स्थापना दिवस के 150 वें वर्ष के उपलक्ष्य तथा राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए सवा लाख गायत्री महायज्ञ, सामवेद पारायण महायज्ञ, गायत्री मंत्र जाप, ध्यान एवम योग साधना शिविर , भजन, सत्संग का कार्यक्रम श्रद्धेय गुरूजी योगीराज डॅा ओ३मप्रकाश महाराज जी ( संस्थापक एवम अध्यक्ष) के पावन सानिध्य में रविवार 9 नवंबर से आरंभ किया गया। कार्यक्रम से पूर्व गुरुजी योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी की अध्यक्षता में आज सभी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई जिसमें संपूर्ण कार्यक्रम के लिए प्रबंध व्यवस्था हेतु सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी निश्चित की गई तथा प्रबंध व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अनेकों समितियां बनाई गई।
आज सतीश कुमार फागना विधायक एनआईटी फरीदाबाद तथा सभी यजमानों ने हवन के द्वारा आध्यात्मिक लाभ तथा पर्यावरण की शुद्धि और राष्ट्र कल्याण के लिए घर परिवार में सुख , समृध्दि शान्तिः हेतु हवन में आहुतियां प्रदान करके प्रार्थना की। यज्ञ के प्रसाद सभी यजमाओं को श्रद्धेय योगीराज ओमप्रकाश महाराज गुरु जी ने आशीर्वाद दिया तथा सभी को यज्ञ और योग से जुड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यज्ञ करने से हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध होता है और हमारी आध्यात्मिक,। आत्मिक शक्ति का विकास भी होता है। यज्ञ हमें देव पूजा, दान तथा संगतिकरण की प्रेरणा देता है।
इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति 16 नवम्बर 2025 को होगी और इसी दिन कार्यक्रम का भव्य समापन समारोह होगा तथा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी जी होगें , अतिविशिष्ट अतिथि श्री विपुल गोयल जी केबिनेट मन्त्री हरियाणा सरकार ,विशिष्ट अतिथि श्री राजेश नागर जी , राज्य मंत्री हरियाणा सरकार, विशिष्ट अतिथि श्री गौरव गौतम जी, राज्य मन्त्री हरियाणा सरकार, विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी जी , महापौर फरीदाबाद , अतिथि पंडित मूलचंद शर्मा जी, पूर्व केबिनेट मन्त्री एवम विधायक बल्लभगढ़, अतिथि श्री सतीश फागना जी, विधायक एन आई टी फ़रीदाबाद, अतिथि श्री धनेश अदलखा जी, विधायक बडखल , अतिथि श्री अजय गौड जी ( पूर्व राजनैतिक सलाहकार मुख्यमन्त्री हरियाणा , अतिथि डॅा यशदेव शास्त्री जी ( महामन्त्री पतंजलि ग्रामोद्योग हरिद्वार ) अतिथि श्री पंकज पूजन रामपाल जी, ( जिला अध्यक्ष भा.ज. पा फरीदाबाद ) अतिंथि श्री सोहन पाल छोकर जी, ( जिला अध्यक्ष ) स्वामी देत्रवव्रत सरस्वती जी अध्यक्ष- आर्ष योग संस्थान सै० 76 एवं सार्वदेशिक आर्य वीर दल पधार रहे हैं। कार्यक्रम में अनेको सन्यासी, विद्वान, आदि एवम् भारी संख्या मे भक्तगण शामिल होंगे । आज कार्यक्रम में ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश सिंह, यादव सभा के अध्यक्ष श्री हरी बाबू यादव, रविंद्र , रमेश मुंजाल, साहब सिंह सोलंकी सतवीर आर्य सुनील आर्य, रामवीर आर्य प्रभाकर, राजेश, श्री मलय याग्निक, स्वामी ऋषि डॉक्टर राशि याग्निक डॉक्टर अंजु, मंजू यादव, मीनाक्षी ने भाग लिया।
