फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्ली :— एक गैर लाभकारी संस्था आस ‘‘एन एसोसिएशन फॉर सोशल वैलफेयर’’ रजि0 के प्रयास द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांग, नेत्रहीन, मूक एवं बधिर बच्चों के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आस का प्रयास 2025-26 का आयोजन आईटीओ स्थित प्यारेलाल भवन में दिनांक 16 नवम्बर 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेगें।
आस की अध्यक्षा ललिता गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर नेत्रहीन, शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों उपयोग में आने वाली वस्तुएं प्रदान कर सहायता प्रदान की जाएगी, जिसमें स्वेटर, कंबल, दाल-चावल-मसाले, कॉपियां, नेत्रहीन छात्रों के लिए बैंत, व्हीलचेयर, कान के सुनने की मशीन आदि शामिल है।
संस्था के कोषाध्यक्ष राहुल मित्तल बताया कि संस्था का उद्देश्य एक बेहतर और सर्व समावेशी समाज का निर्माण करना है, जिसमें सभी लोगों को समान अवसर हासिल हो सके। सक्षम सहयोग व नेक इरादे से संचालित पहल का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि मैं सभी कि आभारी हूं, जिसने इसे संभव बनाया। अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। संस्था का लक्ष्य दिव्यांग व जरुरतमंद बच्चों को सामान अवसर एवं सह भागीदारी प्रदान करना ताकि उन्हें समाज में न्याय व बराबरी का अधिकार प्राप्त हो एवं उन्हें समाज की मुख्य घारा से जोड़ना है।
