फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्लॉट नः 52, सैक्टर-6 फरीदाबाद में चलाई जा रही कंपनी में प्रदूषण विभाग के नियमो की अनदेखी की जा रही है। इस कंपनी में मशीनरी उपकरणों पर पाउडर पेंट व कोटिंग का कार्य किया जाता है लेकिन पेंट व कोटिंग करने के दौरान उपयोग में गये लाये जाने वाले केमीकल्स व तेजाब आदि को खुले में छोड़ा जाता है। जिससे प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है।
इस सूचना के संबंध में शाकिर हुसैन DSP मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद टीम द्वारा सुनील यादव AEE प्रइषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद के साथ प्लाट मः 52 सैक्टर-6 फ़रीदाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। मौका पर कंपनी में मोहन हाजिर मिला। जिससे वैध दस्तावेज पेश करने बारे कहा लेकिन वह मौका पर कोई दस्तावेज पेश नही कर सका। निरीक्षण के दौरान वाहनों में उपयोग होने वाले, साईड स्टैंड मैन स्टेंड व मोटर कवर आदि पर पाउडर कोटिंग व CED कोटिंग की जा रही थी। मौका पर करीब 15/20 लेबर कार्य कार्य कर रहे थे। मोहन उपरोक्त ने पूछताछ पर बतलाया कि इस स्थान पर दो अलग अलग कंपनी चल रही है, जिनमे इस प्रकार का कार्य किया जा रहा है।
दूसरी कंपनी का नाम श्री कृष्णा कोटिंग है जिसके पार्टनर ललित कुमार है। दोनो कंपनी के संबंध में सुनील यादव AEE द्वारा वैध दस्तावेज / CTE/CTO पेश करते बार कहा लेकिन मौका पर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। दोनो कंपनी मैं ETP नही लगाया हुआ मिला, Air व वाटर पॉल्यूशन के लिए कोई प्रबंधन करना नही आया गया। उपकरणों पर पेंट करने व कोटिंग करने के बाद निकले केमिकल आदि को खुले में छोड़ा जा रहा था। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमिताओ के सम्बंध में सुनील यादव द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई व नियमानुसार कार्यवाही करते हुए क्लोजर कार्यवाही की जाएगी।
