फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स में फरीदाबाद की योगासन टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 2 नवम्बर से 6 नवम्बर तक कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई।
फरीदाबाद की खिलाड़ी मनीषा और अंजलि ने आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर सभी को प्रभावित किया। वहीं मनीषा ने आर्टिस्टिक सोलो में भी रजत पदक हासिल किया।
फरीदाबाद के अंतर्गत इस प्रतियोगिता में कुल 4 खिलाड़ी शामिल हुए — मनीषा गिरी, मनीषा चौहान, अंशिका, अंजलि
प्रतियोगिता के दौरान जयदीप आर्या, चेयरमैन — हरियाणा योग आयोग, डॉ. कोमल कौशिक, डायरेक्टर ऑफ कम्पटीशन, डॉ. युधवीर, सदस्य — हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन एवं स्टेट सेक्रेटरी हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन उपस्थित रहे और विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।
फरीदाबाद के कोच श्याम कुमार, जो इस प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफ़िशियल भी रहे, उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने मेहनत और नियमित अभ्यास से यह उपलब्धि हासिल की है, और आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
श्री अंकुर सिंह, जिला सचिव — फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने कहा कि
“इन खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप है। हमें भरोसा है कि ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतेंगे।”
इसके अलावा इंदिरा सक्सेना ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फरीदाबाद में खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी की लहर है और जिले के खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।
