फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर- 8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने 02 नवंबर को 3E Residence और आखिल भारतीय ग्राहक पंचायत फरीदाबाद के साथ मिलकर NIT 3 E Block के कम्युनिटी सेंटर में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 80 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।
इस शिविर में बीपी, शुगर, जर्नल परामर्श और मुफ्त आंखों की जांच कराई जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था
इस शिविर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल, संगठन मंत्री मुनेश शर्मा , जिलाध्यक्ष अजय कुमार भाटिया, संगठन मंत्री दीपक भाटिया, तुषार श्रीवास्तव, शिव प्रकाश भारद्वाज, जितेन्द्र कश्यप, विपिन भाटिया, 3E RESIDENTS के गणमान्य नागरिक श्याम सुंदर कपूर, जिला भाजपा सरदार तरनजीत सिंह भाटिया, पूर्व मेयर एवं वर्तमान पार्षद सुमन बाला, विनोद भाटिया, कुलदीप अरोड़ा, राधे श्याम भाटिया, घनश्याम दास शर्मा ,घनश्याम आहूजा ,दिव्या भाटिया, आंचल, उपस्थित हुए ।
ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में भी उन्हें पता चला रहे।
