फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / शुक्रवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि डबुआ कॉलोनी में गाजीपुर रोड पर श्रीमती माया देवी राशन डीपो धारिका द्वारा राशन वितरण में काफी अनियमितताएं बरती जा रही है यदि सम्बंधित विभाग के साथ औचक निरीक्षण किया जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है।
उपरोक्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा उदय सिंह उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद के साथ गाजीपुर रोड पर राशन डिपो धारक श्रीमती माया देवी के राशन डिपो एफ.पी. एस. आईडी नंबर 108800100401 का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पाया गया की इस डिपो पर ऑनलाइन रिकॉर्ड अनुसार गेहूं शून्य, चीनी 144 किलोग्राम, तेल 308 लीटर होना चाहिए था, लेकिन भौतिक निरीक्षण के दौरान गेहूं शून्य चीनी 150 किलोग्राम, तेल 228 लीटर पाया गया। इस प्रकार इस डिपो पर 6 किलो चीनी ज्यादा व सरसों का तेल 80 लीटर कम पाया गया ।
जिस संबंध में उदय सिंह उप निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि इस डिपो पर कम व ज्यादा पाए गए राशन तथा डिपो धारिका द्वारा राशन के सैंपल नहीं रखना व डिपो पर बोर्ड आदि नहीं लगाने के संबंध में DFSC फरीदाबाद को रिपोर्ट पेश की जाकर पी.डी.एस. कंट्रोल एक्ट के तहत नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
