
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में शुक्रवार को एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह दिवस हर वर्ष भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के विषय पर अपने रचनात्मक और प्रेरणादायक
पोस्टरों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. डिम्पल, सहायक प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग
द्वारा किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन प्रदान
किया।
यह आयोजन चेयरमैन देवेंद्र कुमार गुप्ता, माननीय महासचिव
दिनेश कुमार गुप्ता एवं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के स्नेहपूर्ण
मार्गदर्शन एवं सहयोग में संपन्न हुआ, जिनके प्रोत्साहन से यह कार्यक्रम
सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना
करते हुए कहा कि एकता और सद्भाव ही एक सशक्त राष्ट्र की पहचान हैं। यह
कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित करता हुआ
सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






