फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के खेल प्रांगण
में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार फिट इंडिया फ्रीडम
रन 2025 का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज
चेयरमैन देवेंद्र कुमार गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी दिनेश गुप्ता एडवोकेट एवं
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता के दिशा निर्देशन में किया गया l
इस मुहिम में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिन्होंने 3 किलोमीटर की दूरी तय की ।
गौरतलब है कि पूरे देश में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता एवं
स्वस्थ थीम पर रेस का आयोजन किया जा रहा है l इस कार्यक्रम को सफल
बनाने में सहायक आचार्य सुभाष कैलोरिया, डॉ. जगवीर सिंह व पवन का
विशेष योगदान रहा।
