फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / वृंदावन में रमणरेती आश्रम के पीठाधीश्वर और उदासीन अखाड़े के संत कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज के शिष्य स्वामी सुमेधानंद जी महाराज के सानिध्य में वैश्य जागृति फाउंडेशन के प्रधान मनमोहन गुप्ता परिवार द्वारा आयोजित 56 भोग प्रसाद और इससे पहले स्वामी सुमेधानंद जी महाराज के अति सुंदर भजनों का आज फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित आनंद मिला ।
हरियाणा के DGP आलोक मित्तल , विधायक एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक बड़खल धनेश अदलखा। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सुपुत्र पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी , भाजपा नेता अजय गौड़, सोहनलाल छोकर, पूर्व महापौर सुमन बाला सहित अनेक उद्यमी, शिक्षाविद् और समाजसेवियों की भागीदारी रही।
