फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः- रोहिणी स्थित जापानी पार्क के जेएमडी टेंट में श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आयोजित पंचम श्री मेहंदीपुर बालाजी संकीर्तन महोत्सव के एक दिन पूर्व श्रद्धेय श्री अजय भाई जी द्वारा प्रस्तुत संगीतमय सुंदरकांड पाठ ने उपस्थित भक्तों का मनमोहा। इस अवसर पर मेहंदी समारोह का भी आयोजन किया गया था। श्रद्धेय श्री अजय भाई जी को संस्था के सदस्यों द्वारा पटका व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रेरणास्रोत नरेश ऐरन, चेयरमैन नीरज जैन, प्रधान सचिन अग्रवाल, वरिष्ठ उप-प्रधान सौरभ गुप्ता, महामंत्री सुमित सिंघल, कोषाध्यक्ष आशीष मित्तल, अरुण मित्तल, तथा मुख्य संरक्षक संजय गुप्ता, राजेश गोयल, निपुण गर्ग, सन्नी मित्तल, कृष्ण गोयल,
सुनील मित्तल (सोनू), संयोजक अमित तायल और राजीव सिंगला सहित संस्था के कई गणमान्य लोग शामिल थे।
संस्था के प्रधान सचिन अग्रवाल व महामंत्री सुमित सिंघल ने बताया कि पंचम श्री मेहंदीपुर बालाजी संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन मंगलवार 28 अक्टूबर 2025 को जेएमडी टेंट, जापानी पार्क में किया जाएगा। यह वार्षिक संकीर्तन महोत्सव पिछले चार वर्षों से लगातार श्रद्धा और समाजसेवा का प्रेरणास्रोत बनकर भक्तों के हृदय में अपना स्थान बना चुका है। इस वर्ष यह आयोजन पहले से भी अधिक भव्य, भावनात्मक और आध्यात्मिक रंगों से सजा है। हजारों श्रद्धालु इस महोत्सव में भाग लेने को उत्साहित हैं। महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल, स्वस्ति मेहुल जैन, सुशील गौतम, पूजा आनंद, मोहित गोयल और पंकज सोनी अपनी मधुर स्वर लहरियों से भक्ति रस की ऐसी धारा प्रवाहित करेंगे, जिसमें हर भक्त बालाजी महाराज के प्रेम में सराबोर हो उठेगा। पूरा परिसर जयकारों और संकीर्तन की गूंज से दिव्य वातावरण में बदल जाएगा।
प्रधान सचिन अग्रवाल व महामंत्री सुमित सिंघल ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस महोत्सव में पधारकर बालाजी महाराज के चरणों में शीश नवाएं, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करें। उन्होंने कहा जो भी सच्चे मन से बालाजी महाराज की शरण में आता है, उसकी हर पीड़ा दूर होती है और जीवन में नई रोशनी फैलती है।
