फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बल्लबगढ़ स्थित अग्रवाल महाविद्यालय में जोनल यूथ फेस्टिवल के लिए
महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन 8 घंटे से भी ज्यादा अभ्यास कर रहे हैं
ताकि प्रतियोगिता के दौरान किसी प्रकार की कमी ना रह जाए।
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के फरीदाबाद – झज्जर जोन का जोनल यूथ
फेस्टिवल इस बार 3 से 05 नवंबर तक पलवल स्थित सरस्वती कॉलेज में
आयोजित किया जा रहा है जिसमें अग्रवाल महाविद्यालय की प्रतिभागिता बढ़
चढ़कर रहेगी। अग्रवाल कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता
और जनरल सेक्रेटरी दिनेश कुमार गुप्ता जी ने छात्रों की तैयारी का जायजा
लिया और शुभकामनाएं दी। कार्यकारी प्राचार्य डॉ संजीव कुमार गुप्ता ने कहा
कि महाविद्यालय जोनल यूथ फेस्टिवल के मुख्य इवेंट्स के लिए गंभीर है और
उसके लिए छात्र छात्राएँ प्रतिदिन एक्सपर्ट के मार्गदर्शन में कई घंटे अभ्यास कर
रहे हैं और महाविद्यालय का पूरा सहयोग उन्हें मिल रहा है ।
कालेज की कल्चरल कमेटी की कन्वीनर डॉ• सुप्रिया ढांडा ने कहा कि प्रतियोगिता के जरूरी दिशा निर्देश से सभी प्रतिभागियों को अवगत करा दिया गया और उनकी पूरी टीम, प्रतिभागी और सभी कलाकार पूरी मेहनत और लगन से अभ्यास कर रहे है जिससे की स्पर्धा में कोई कमी न रह जाए ।
