फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निर्देशानुसार नगर निगम के वार्ड नंबर-37 से भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल ने अपने वार्ड के अंतर्गत आने वाले करीब छह छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य आरंभ करवा दिया है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने पटेल नगर, सेक्टर-4आर, प्रेमनगर आदि में जाकर साफ-सफाई का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ खड़े होकर जेसीबी से सफाई करवाई और वहां लाईटें लगवाई। पार्षद मुकेश अग्रवाल ने कहा कि छठ का त्यौहार पूर्वांचल समाज के लोगों का विशेष त्यौहार होता है और फरीदाबाद शहर में लाखों की संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग रहते है, ऐसे में हमारा प्रयास है कि वह पूरे रीति रिवाज के साथ इस त्यौहार को मनाएं क्योंकि सभी त्यौहार हमें भाईचारे व एकता का परिचय देते है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी छठ के घाटों को साफ सुथरा करके बेहतरीन किया जा रहा है, ताकि छठ पर्व के दौरान लोगों को किसी भी अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।
