फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / एनआईटी फरीदाबाद के पांच नंबर स्थित श्री राधा सर्वेश्वर मंदिर में महंत मुनिराज जी महाराज की अध्यक्षता में गोवर्धन महाराज की पूजा बड़े धूमधाम से संपन्न हुई। गोवर्धन जी का अभूतपूर्व श्रृंगार देखने योग्य था और दर्शन मात्र से मन प्रसन्न हो गया। पूजा में भारी भीड़ उमड़ी और सभी श्रद्धालु दूध की परिक्रमा करते नजर आए।
पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार सीमा त्रिखाजी, मनोज नासवा, आचार्य कृष्ण गोपाल जी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर गोवर्धन महाराज के सुंदर भजन भी गाए गए, जिनमें लोग भावविभोर होकर शामिल हुए। भजन में “श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहयो” और “गिरिराज धरण प्रभु तेरी शरण” जैसे गीतों की विशेष प्रस्तुति हुई।
पूजा के अंत में भव्य आरती उतारी गई और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस आयोजन ने धार्मिक वातावरण को और भी गरिमामय बना दिया।
