फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने अपने पैतृक गांव सदपुरा में जाकर श्री गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति, गौ-संरक्षण और सेवा के महत्व का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।
पूजा के दौरान उनके भाई, परिजन, ग्रामवासी और मित्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्री गोवर्धन महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला, जहां सभी भक्ति भाव से पूजा में शामिल हुए।
इस मौके पर उनके चाचा ब्रह्म दत्त शर्मा, भाइयों प्रेमचंद शर्मा, ताराचंद शर्मा, टिपरचंद शर्मा, कर्मचंद शर्मा, बिशन शर्मा सहित परिवारजन और गांव के गणमान्यजन मौजूद रहे।
