फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में रेड रिबन क्लब द्वारा प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के दिशा निर्देशन में विश्व ड्रग्स दिवस के तहत पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर आमजन में जागरूकता बढ़ाने, नशीली दवाओं के खतरे को रोकने एवं निवारण करने के विषय पर जागरूकता अभियान, स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया। इसमें महाविद्यालय के 24 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया . निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. रामचंद्र पुस्तकालयध्यक्ष, डॉ. सुप्रिया डांडा और सुभाष कैलोरिया रहे . स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में रिया बी.बी.ए. दित्तीय वर्ष ने प्रथम स्थान, कविता शर्मा एम.एस.सी. मैथ्स प्रीवियस ईयर ने द्वितीय स्थान, मीनाक्षी एम.एस.सी. मैथ्स फाइनल ईयर ने तृतीय स्थान तथा ऊषा कौशिक बी.एस.सी. केमिस्ट्री ऑनर्स फाइनल ईयर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया . पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मानसी बी.एस.सी. मैथ ऑनर्स दित्तीय वर्ष ने प्रथम स्थान, पूजा आर्य एम.एस.सी. मैथ्स फाइनल ईयर ने द्वितीय स्थान, पूजा मैथ्स फाइनल ईयर ने तृतीय स्थान तथा भावना बी.एस.सी. मैथ्स ऑनर्स प्रथम वर्ष ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसी पखवाड़े के अंतर्गत आरआरसी स्वयंसेवकों द्वारा नशीली दवाओं के सेवन के खतरे तथा बचाव के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया l यह प्रतियोगिता रेड रिबन क्लब संयोजक डॉ. जयपाल सिंह की देखरेख में आरआरसी काउंसलर श्रीमती त्रिमेश कालरा व श्रीमती नेहा गोयल द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने आयोजक मंडल व विजेताओं को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
