फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रांगण में पांच दिवसीय जिला स्तरीय शिविर जो भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी,हरियाणा शाखा चंडीगढ़ व फरीदाबाद रेड क्रॉस सोसाइटी के के सहयोग से अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की यूथ रेड क्रॉस इकाइयों द्वारा चलाया जा रहा है के आज दूसरे दिन रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य व प्रशिक्षक श्री रतन सिंह आजाद ने स्वयंसेवकों को सी.पी.आर, पट्टियों के प्रकार व फ्रैक्चर आने पर दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में स्वयंसेवकों को सिखाया l वहीं शिविर संयोजक डॉ. जयपाल सिंह जी ने शिविर की शुरुआत में स्वयंसेवकों को रेडक्रॉस के इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी दी व रैड क्रॉस के इतिहास की एक फिल्म भी स्वयंसेवकों को दिखाईl वहीं महाविद्यालय के पर्यावरण प्रवक्ता व महाविद्यालय की रेडक्रॉस इकाई 3 के काउंसलर लवकेश ने जल संरक्षण जैसे विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की l महाविद्यालय की दूसरी इकाई के काउंसलर श्री सुभाष कैलोरिया जी ने सड़क सुरक्षा के बारे स्वयंसेवकों को बताया l गौरतलब है कि यह शिविर जो 21 जून से 25 जून तक चलेगा इस शिविर में जिले
के 6 महाविद्यालयों के 46 स्वयंसेवक व 6 काउंसलर भाग ले रहे हैं l
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
