
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / वर्ल्ड कप किकबॉक्सिंग में 24 सदस्यीय भारतीय दल की शानदार भागीदारी, भारतीय टीम ने 9 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक एवं 11 कांस्य पदक जीतकर विश्व कप पदक तालिका में 6 (छठा) स्थान हासिल किया.
उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में संपन्न “वर्ल्ड कप किकबॉक्सिंग 2025” में 24 सदस्यीय भारतीय दल भाग ने भाग लिया.
इस दल ने “वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ” के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में हिस्सा लेकर शानदार सफलता हासिल की है और कुल 24 पदक जीतकर प्रदेश एवं देश का नाम रौशन किया है.
राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारतीय दल में कुल 16 खिलाड़ी, 4 रेफरी, 3 प्रशिक्षक तथा 1 टीम मैनेजर शामिल थे. फरीदाबाद की सुश्री श्रद्धा रंगरह ने दो स्वर्ण पदक सुश्री रिद्धिमा कौशिक ने एक स्वर्ण पदक दो रजत पदक एवं एक कांस्य पदक अपने अपने इवेंट्स एवं वजन वर्ग में जीतकर जिले, प्रदेश एवं देश का नाम रौशन किया है. इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 46 देश भाग ले रहे थे.
टीम में मुख्य कोच की भूमिका में श्री सुरेश बाबू एवं सिद्धार्थ भलेघरे थे.





