फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / ओ३म् योग संस्थान ट्रस्ट पाली के संस्थापक योगीराज डॉक्टर ओम प्रकाश महाराज ने बताया कि ओम योग संस्थान में आगामी 16, नवंब 2025 को आयोजित होने वाले 27 वे वार्षिकोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया है I हर वर्ष की तरह इस बार का आयोजन भी धार्मिक- सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम रहेगा l यज्ञ हवन एवं साधु संतों के प्रवचन भी होंगे l इस आयोजन में फरीदाबाद के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुरुग्राम एवं एनसीआर से कॉफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे
