फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बल्लभगढ़ में एसडीएम त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में अटल पार्क के प्रांगण में और तिगांव की अनाज मंडी में विधायक राजेश नागर की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विधायक राजेश नागर ने तिगांव में जबकि कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में दीप प्रचलित कर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि योग पद्धति भारत की प्राचीन काल से ही जुड़ी हुई है। योग शरीर का तन मन आत्मसात करता है। नियमित रूप से योग करने से शरीर निरोग रहता है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर जिला से व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी जिला से देश व प्रदेश वासियों को करो योग रहो निरोग का सन्देश दिया है। योगाभ्यास में सुखासन, शीतली, उज्जाई, कपालभाति, भस्त्रिका, विलोम, अनुलोम, भ्रामरी, उद्गीथ, मस्ती का प्राणायाम जिनमें से सबसे पहले करने वाले मस्ती योगासन करने से मानव का शरीर हमेशा स्वस्थ व निरोग रहता है। क्षेत्र वासियों के गणमान्य नागरिक व अन्य लोगों सहित आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़-चढ़कर स्कूल के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। एसडीएम त्रिलोक चंद ने बल्लभगढ़ में और बड़खल के एसडीएम पंकज सेतिया ने लोगों को करो योग, रहो निरोग बारे में शुभ संदेश दिया और योगाभ्यास में भाग लिया।
नायब तहसीलदार अजय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी, योगाचार्य जयपाल शास्त्री, डॉक्टर योगेश सरदाना आयुष विभाग, दीपक यादव पार्षद, जयवीर खटाना पार्षद, पारस जैन समाजसेवी, मास्टर तेजपाल, लखन बेनीवाल सहित वरिष्ठ नागरिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
