फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में थैलासीमिया स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता, महासचिव दिनेश गुप्ता, कार्यवाह प्राचार्य संजीव कुमार व् रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद के अनूप गर्ग व् फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा के कुशल मार्गदर्शन व् दिशा निर्देश में आयोजित किया गया।
आयोजन में कॉलेज के हेल्थ अवेरनेस क्लब, युथ रेडक्रॉस व् राष्ट्रीय सेवा योजना, थैलेसिमिक्स इंडिया दिल्ली, रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद हेरिटेज व इंडीयन रेड क्रॉस सोसाइटी दिल्ली की सामूहिक सहभागिता रही। इस विशेष शिविर में 135 विधार्थियो का थैलासीमिया कॅरियर का निशुल्क टेस्ट किया गया। इसी टेस्ट से पता चल जाता है की क्या वो थैलासीमिया कॅरियर है या नहीं। रविंद्र डुडेजा ने बतया की हमारे देश में करीब 4 प्रतिशत लोग थैलासीमिया कॅरियर / माइनर है जो दिखने में बिलकुल स्वस्थ नज़र आते है अगर उनकी आपस में शादी हो जाये तो उनके यहाँ थैलासीमिया ग्रस्त बच्चा पैदा होने की संम्भावना होती है। थैलेसिमिक्स इंडिया दिल्ली के सहयोग आगे भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित किये जाते रहेंगे ताकि देश को थैलासीमिया मुक्त किया जा सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ जयपाल इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष, युथ रेडक्रॉस कॉउंसलर पूजा व् सुभाष कैलोरिया, एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉ प्रियंका सहरावत, थैलेसिमिक्स इंडिया दिल्ली की महा सचिव शोभा तुली, फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के प्रधान भगवान गुलाटी, जेके भाटिया व् स्वयं सेवको का अमूल्य सहयोग रहा।
