
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में चल रहे वर्ल्ड कप किकबॉक्सिंग 2025 में 24 सदस्यीय भारतीय दल भाग ले रहा है। यह दल वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में हिस्सा ले रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारतीय दल में कुल 16 खिलाड़ी, 4 रेफरी, 3 प्रशिक्षक तथा 1 टीम मैनेजर शामिल हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय टीम इस विश्व कप में अपना शानदार प्रदर्शन करेगी और देश के लिए कई पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करेगी।





