सोजन्य से जे.सी. बोस विश्वविद्यालय
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद अब विदेशी छात्र श्रेणी के तहत इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रबंधन सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले का अवसर दे रहा है। विश्वविद्यालय शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए विदेशी छात्र श्रेणी में जुलाई के पहले सप्ताह में दाखिला प्रक्रिया शुरू करेगा। विदेशी छात्रों के अलावा, ओवरसीज सिटीजन आफ इंडिया (ओसीआई) श्रेणी के छात्र और खाड़ी देशों में भारतीय कामगारों के बच्चों को विदेशी छात्र श्रेणी के तहत आरक्षित सीटों पर दाखिले का अवसर मिलेगा।
जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा अब इंजीनियरिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विदेशी छात्र की श्रेणी में अवसर दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय विदेशी छात्रों की श्रेणी में जुलाई के प्रथम सप्ताह में आवेदन आमंत्रित करेगा, जिसमें विदेशी नागरिकों के अलावा भारत के ओवरसीज सिटीजन एवं खाड़ी देशों में भारतीय कामगारों के बच्चों को विदेशी छात्रों के लिए आरक्षित सीटों पर दाखिला का मौका मिलेगा।
इस संबंध में जनकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय मामलों की निदेशक डाॅ. शिल्पा सेठी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में 15 प्रतिशत सीटें और अन्य पाठ्यक्रमों में 5 प्रतिशत सीटें विदेशी विद्यार्थियों के लिए आरक्षित की है। अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी के लिए अलग से छात्रावास की सुविधाएं भी विकसित की गई है। डॉ. सेठी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विदेशी राष्ट्र के विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने विज्ञान, इंजीनियरिंग, पत्रकारिता और प्रबंधन के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की पेशकश की है, जिसके लिए इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jcboseust.ac.in द्वारा आनलाइन आवेदन कर सकेंगे तथा प्रोस्पेक्टस भी जल्द उपलब्ध करवाया जायेगा। इसके अलावा, विद्यार्थी ia@jcboseust.ac.in पर अथवा विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रकोष्ठ के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।
विदेशी राष्ट्र की श्रेणी में दाखिला के लिए पात्रता के बारे में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उप निदेशक डॉ. राजीव साहा ने बताया कि भारत के अलावा किसी अन्य देश का वैध पासपोर्ट और नागरिकता रखने वाला उम्मीदवार अथवा ओवरसीज सिटीजन आफ इंडिया (ओसीआई) अथवा खाड़ी देशों में भारतीय श्रमिकों के बच्चे दाखिले के लिए पात्र है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एआईसीटीई के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रवासी भारतीय (एनआरआई) तथा ऐसे भारतीय नागरिक जिन्होंने योग्यता परीक्षा किसी अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड या विदेशी विश्वविद्यालय से की है, विदेशी राष्ट्र की श्रेणी के अंतर्गत दाखिले के पात्र नहीं है।
डाॅ साहा ने बताया कि विश्वविद्यालय में किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले विदेशी उम्मीदवार को वैध स्टूडेंट वीजा या रिसर्च वीजा प्राप्त करना होगा और मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिसके बिना दाखिला नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि विदेशी विद्यार्थियों का दाखिला योग्यता परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया जायेगा और इसके लिए अलग से कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जायेगी।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
