फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / विभिन्न प्रकार के सेवा प्रकल्प और असहाय लोगों की सहायता के लिए कार्य करने वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन(एमआईएसएफ) फरीदाबाद के अध्यक्ष एडवोकेट वीर प्रमोद सचदेवा और उनकी टीम को शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल द्वारा पद ग्रहण करने की शपथ दिलाई गई l
शपथ लेते समय दूसरे पदाधिकार जिसमें सचिव के रूप में वीर देवेंद्र होलकर, उपाध्यक्ष वीर प्रोमिल जैन, कोषाध्यक्ष वीर सीए मुकेश कपूर, सह सचिव वीर राहुल, परियोजना निदेशक वीर उमेश अरोड़ा, स्टेम सेल निदेशक वीर योगेश मल्होत्रा, रक्त आपूर्ति निदेशक वीर गौरव कांत, वीर सुशांत दास, वात्सल्य निदेशक वीरा शिखा अरोड़ा, महिला शाखा निदेशक वीरा शिल्पी कौर, रोटी बैंक निदेशक वीर गोल्डन जैन, मेडिकल सेवा निदेशक वीर जितेंद्र भाटिया, रद्दी से सेवा निदेशक वीरा डॉ शुचि ढींगरा, बालवीर पाठशाला निदेशक वीर अभिनव जैन ने भी अपने अपने कार्य हेतु शपथ ग्रहण की। अध्यक्ष पद से निवृत हुए वीर सुनील मस्ता और सचिव वीर रॉबिन त्यागी ने नई टीम का स्वागत करते हुए हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया। परियोजना निदेशक वीर उमेश अरोड़ा ने एम आई एस एफ की चल रही गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला, रक्त दान, स्टेम सेल दान पंजीकरण, कंप्यूटर प्रशिक्षण सेंटर, सिलाई केंद्र, दविंदर कुमार बालवीर पाठशाला, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेंटर, रोटी बैंक आदि की जानकारी दी। शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व एक स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया जिसमें 110 लोगों ने जांच करवाई ।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा उपस्थित थे। इसके अलावा अजित नंबरदार, पार्षद कुलदीप साहनी भी उपस्थित थे। मुख्य अथिति के कर कमलों से रोटी बैंक सेवा के अर्थ सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया नव मनोनीत अध्यक्ष वीर प्रमोद सचदेवा ने मुख्य अथिति और अन्य उपस्थित गण मान्य लोगों का अभिवादन करते हुए एम आई एस एफ की आगे के कार्य के बारे में जानकारी दी।
समारोह के मुख्य अतिथि विपुल गोयल और विशिष्ट अतिथि सीमा त्रिखा ने संस्था के कार्य कलापों की भूरी भूरी अनुमोदना की और कहा कि शहर में कौन है जो इस संस्था को नहीं जनता, जहां जरूरत वहां एमआईएसएफ, कोरोना में सेवा इस बात का साक्षी है, और उन्होंने कहा कि ऐसी सेवा संस्थान में शिरकत करने का अवसर सौभाग्य से मिलता है, उन्होंने इस अवसर के लिए शहर के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता वीर अजीत पटवा जी का धन्यवाद किया। इससे पूर्व विपुल गोयल के पहुंचने पर ॐ ग्लोबल अस्पताल के संचालक डॉ शिवम वत्सल अग्रवाल और डॉ दीपा अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। कार्यक्रम संस्था द्वारा तैयार शुभ भावना की प्रार्थना के गायन से किया गया ।
सचिव देवेंद्र होलकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट गान से समारोह संपन्न किया गया ।
