फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः– राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क, सेक्टर 11 के सामने भगवान गणेश के आह्वान के साथ नव श्री केशव रामलीला कमेटी पंजी. के 9वें दिन राम सेतु निर्माण, अंगद- रावण संवाद व लक्ष्मण मूर्छा ने लोगों का मनमोह लिया। इस अवसर पर नव श्री केशव रामलीला कमेटी के चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी ने कहा कि इस मंच पर दर्शको को बेहतरीन मंचन देखने को मिलेगा l
भगवान श्री राम के दूत अंगद ने रावण की सभा में पहुंचकर उसे धर्म व मर्यादा का उपदेश दिया। अंगद ने अपना पैर सभा में जमा कर रावण व उसके सेनापतियों को चुनौती दी, जिसे कोई हिला नहीं सका। इस दृश्य को देकर दर्शक भाव विभोर हो गए। इसके बाद लक्ष्मण व मेघनाथ के बीच युद्ध का अद्भूत प्रदर्शन किया गया। युद्ध के दृश्य इतने प्रभावशाली थे कि दर्शकों को रणभूमि का अनुभव हुआ। मेघनाद के प्रहार से लक्ष्मण मूर्छित होकर भूमि पर गिर पडे़। इस दृश्य को देकर कई राम भक्तों की आंखें नम हो गई। मंचन में हनुमान जी का गदा प्रहार व युद्ध कौशल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस बार चार धाम थीम पर इस बार तीन मंजिला भव्य स्टेज पर लीला का मंचन हो रहा है। इस अवसर पर संस्था चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी, अध्यक्ष जय किशन बंसल, एडिशनल चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, महामंत्री कृष्ण जिंदल, लीला मंत्री हरि किशन मित्तल, कोषाध्यक्ष दिनेश सर्राफ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संस्था द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम का यह 29वां वर्ष है।
इस रंगमंच के जरिए उनका प्रयास बच्चों के मन में अपनी संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। आज सुपर डांसर विजेता व फिल्मी कलाकार दिपाली बोरकर जैसे ही स्टेज पर आए उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। संस्था के सभी सदस्यों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।






