
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / उत्तरी भारत के सबसे प्रभावी औद्योगिक मंच फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वाहन पर जिला प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से जिले सभी औद्योगिक क्षेत्रों को ग्रीन एंड क्लीन करने का बीड़ा उठाया है। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रधान श्री राज ने बताया कि एसोसिएशन समाज एवं मानवता के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए हरियाणा सरकार ने सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत अपने सहयोग प्रदान करेगी।
श्री भाटिया ने बताया कि एसोसिएशन के ग्रीन एंड क्लीन पैनल के चेयरमैन बलदेव भाटिया के नेतृत्व में संगठन जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्रों की कायाकल्प करने हेतु विशेष अभियान आरंभ कर अन्य औद्योगिक इकाइयों को इसमें शामिल करने का प्रयास करेगी।
इस मुहिम की आरम्भता पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एसोसिएशन के ग्रीन एंड क्लीन पैनल के चेयरमैन श्री बलदेव भाटिया ने बताया कि संगठन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वाहन पर जिले में सभी औद्योगिक क्षेत्रों को साफ और हरित करने हेतु तत्पर है।
आपने बताया कि एसोसिएशन के पैनल द्वारा जिला उपायुक्त विक्रम सिंह को आश्वस्त किया गया है कि पैनल हरियाणा सरकार के सेवा पखवाड़ा अभियान को जिले में प्रभावी रूप देने हेतु प्रयत्नशील है और नगर निगम के साथ इस मुहिम को सफल बनाने हेतु कटिबद्ध है।
श्री भाटिया ने बताया कि इस संबंध में नगर निगम के आयुक्त श्री धीरेंद्र खड़गटा एवं जॉइंट कमिश्नर राजेश प्रजापति एवं करण सिंह के साथ ग्रीन एंड क्लीन अभियान को बढ़ावा एवं सफल बनाने हेतु रूप रेखा तैयार की जा रही है।
श्री भाटिया ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा अपने वरिष्ठ सदस्य इकाई जेसीबी इंडिया के सहयोग से जिले के सेक्टर -6 , 24, 25, 58, 59, इंडस्ट्रियल एरिया सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई अभियान एवं हरित क्रांति हेतु विशेष अभियान चलाया का रहा है जिसके अंतर्गत कार्य मुख्यता से आरंभ हो गया है।
आपने बताया कि जेसीबी इंडिया द्वारा फिलहाल 1 जेसीबी मशीन ड्राइवर के साथ उपलब्ध करवाई गई है जिसके सहयोग से सेक्टर- 6 तथा सेक्टर -24 औद्योगिक क्षेत्र में कार्य आरंभ किया गया है जिसके लिए उपरोक्त औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत इकाइयां भी इस मुहिम में अपना योगदान भी प्रदान कर रही है।
श्री भाटिया ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए जेसीबी इंडिया से 4 जेसीबी मशीने एवं कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर ट्रालियां उपलब्ध करवाने की मांग की जा रही है ताकि जिले के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों को इस मुहिम में शामिल किया जा सके।
श्री भाटिया ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा जिले की विभिन्न औद्योगिक संगठनों से अपील करते कहा कि वह ग्रीन एंड क्लीन क्षेत्र मुहिम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग दे और हरियाणा सरकार के सेवा पखवाड़ा अभियान सार्थक बनाने हेतु स्वयं एसोसिएशन से साथ इस संयुक्त अभियान में शामिल करे।
आपने बताया कि इस संबंध में आमजन में जागरूकता लाने हेतु जिले की प्रसिद्ध एनजीओ i love my city के साथ करार किया गया है ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।
इस मौके पर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान श्री सुनील गुलाटी ने एसोसिएशन के ग्रीन एंड क्लीन पैनल द्वारा सेक्टर 24 औद्योगिक क्षेत्र में जारी सफाई अभियान पर सुखद प्रतिक्रिया व्यक्त व्यक्त की है।
श्री गुलाटी ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा प्रधान श्री राज भाटिया एवं पैनल के चेयरमैन श्री बलदेव भाटिया के नेतृत्व में जिले की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं उसमें सुधार लाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे है वह सराहनीय है।
श्री गुलाटी ने बताया कि सरकार द्वारा जारी सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने और आमजन में जागरूकता लाने के लिए एनजीओ तथा अन्य औद्योगिक संगठनों को शामिल किया जा रहा है उसके परिणाम निश्चित रूप से सकारात्मक आने की आशा है। श्री गुलाटी ने बताया कि यह अभियान सभी वर्गो हेतु हितकर है ऐसे में इस मुहिम में सभी वर्गों का सहयोग अनिवार्य है।
आपने बताया कि एसोसिएशन द्वारा जारी यह सफल प्रयास सभी औद्योगिक संगठनों के सहयोग से न केवल आमजन को जागरूक करेगा अपितु उन्हें सफाई और हरित क्रांति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करेगा ऐसा कहना गलत नहीं होगा।





