फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एफडीपी का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्णकांत गुप्ता के दिशा निर्देशन में किया गया। इस एफडीपी का उद्देश्य गैर शिक्षकों के तकनीकी ज्ञान में वृद्धि कराना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० कृष्णकांत गुप्ता ने कहा
बदलते हुए तकनिकी युग में यह बहुत आवश्यक हो गया है, कि शिक्षकों के साथ-साथ गैर शिक्षक कर्मचारी भी नवीन सूचना तकनीकी ज्ञान स अवगत हो,इससे ना केवल उनका व्यक्तित्व का विकास होता है, बल्कि वे महाविद्यालय के कार्यों को भी कार्यकुशलता पूर्वक संपन्न कर सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंप्यूटर विभागाध्यक्षक डॉ सचिन गर्ग ने की और वर्तमान युग में गैर-शिक्षक कर्मियों के लिए सूचना तकनीकी ज्ञान पर प्रकाश डाला। गैर-शिक्षण कर्मचारियों के समग्र विकास के लिए आईसीटी कौशल और ई-संसाधन आवश्यक हैं। एफडीपी के तीसरे दिन कंप्यूटर
विज्ञान विभाग से सुश्री रितु ने एडवांस एक्सेल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेटा निष्कर्षण, डेटा सत्यापन, निस्पंदन आदि के लिए पिवट टेबल का उपयोग कैसे किया जाता है। उन्होंने व्हाट-इफ एनालिसिस, स्टैटिस्टिकल फॉर्मूले आदि के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम डॉ सचिन द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ० कृष्णकांत
गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि समय-समय पर महाविद्यालय में इस प्रकार के एफडीपी का आयोजन किया जाएगा ताकि गैरशिक्षण कर्मचारी नई तकनीकों से अपने ज्ञान और जागरूकता को बढ़ा सकें।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
