
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आबकारी एवं कराधान विभाग ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के सभागार, गुडगांव में राज्य स्तरीय जीएसटी बचत उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किये गये बदलावों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि जीएसटी की दरों में कमी से समाज के हर वर्ग को लाभ होगा, वहीं सरकार को भी वाषिर्क 4000 करोड का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल ने बताया कि जीएसटी की दरों में कमी से जहां ग्राहक को फायदा होगा, वहीं व्यापारियों व उद्योग जगत को भी फायदा होगा। कम जीएसटी के कारण उनको कम पूंजी की आवश्यकता होगी, जिससे ब्याज की बचत होगी तथा उत्पादन लागत कम आयेगी। ग्राहक के पास भी जीएसटी कम होने से अधिक पैसे बचेंगे और वह अधिक खरीदारी करेगा। इससे मांग बढ़ने के कारण अधिक उत्पादन होगा, जिससे लागत मूल्य में कमी आयेगी। इसका सीधा फायदा ग्राहक को मिलेगा।
प्रदीप बंसल ने मुख्यमंत्री ने को आग्रह किया कि जीएसटी का स्टाफ बाजार में जाकर व्यापारियों को आग्रह करके कम हुई दरों का लाभ ग्राहक तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। नियमानुसार पुराने रेट के साथ नये रेट कों अंकित करना जरूरी है।व्यापारी अभी यह नहीं कर रहे हैं और ग्राहक को कम की हुई दरों का लाभ नहीं दे रहे हैं। बंसल ने मुख्यमंत्री जी को सुझाव दिया कि जीएसटी का रिफंड आयकर की तरह आनलाईन भेजा जाये व तीन दिन में नये पंजीकरण को सुनिशचित किया जाये, जिसका व्यापारी व उद्योग जगत ने स्वागत किया। आनलाईन रिफंड से व्यापारियों को रिफंड लेने की जटिल प्रक्रियाओं से नहीं गुजरना होगा। श्री बंसल ने एनटी परोफिटयरिंग अथारिटी को भी पुनः शुरू करने की मांग की।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री राव रनबीर सिंह उपायुक्त गुडगाँव, जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, ग्राहक पंचायत के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष अजय भाटिया, गुडगाँव जिलाध्यक्ष के सी गर्ग, व्यापार व उद्योग संगठन के पदाधिकारी , चार्टर्ड एकानटेनटस व जीएसटी बार एसोशियेशन के पदाधिकारी, ग्राहक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।






