फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद दशहरा कमेटी रजिस्टर द्वारा 31वां शानदार दशहरा उत्सव एवं रामलीला स्थित दशहरा ग्राउंड सेक्टर 30 बंगाल शूटिंग एतमादपुर बाईपास के सामने फरीदाबाद में 25 सितंबर को दशहरा कमेटी के प्रधान डॉक्टर कौशल बाठला जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राघवेंद्र पंडित द्वारा मत्रों के उच्चारण द्वारा सीनियर सिटीजन सेक्टर- 28 डीके बक्शी एके महेंद्रु व रवि शर्मा द्वारा नारियल तोड़कर आरती से बड़े पर्दे पर रामायण शुरू की गई।
इस अवसर पर कमेटी के प्रधान डॉक्टर कौशल बाठला , उपाध्यक्ष अजय बैसला ,महासचिव वीके अग्रवाल , बलराज गुप्ता, राजीव मल्होत्रा, सुधीर पांडा, भगत सिंह विकल,दीपक चोपड़ा, टी एन कपूर, बिट्टू बक्शी,आदित्य भशीन, अग्रवाल,एवी जोशी संस्था द्वारा सभी राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को पटका पहनाकर एवं प्रभु श्री राम जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया।
यहां पर बड़े पर्दे पर सुमंत का अयोध्या वापस आना, राजा दशरथ को अवगत कराना, राजा दशरथ राम राम कहते हुए अपने प्राण त्याग दिए, अयोध्या में चारों ओर सन्नाटा छा गया। भरत और शत्रुघ्न को ननिहाल से बुलाया गया, भरत का अपनी मां के साथ संवाद , ककई ने अपने पुत्र भरत को बताया मैंने दो वचन राजा दशरथ से मांगे थे कहा कि पहला वचन भरत को राज सिंहासन और दूसरा वचन श्री राम को 15 वर्ष का वनवास , इसी वियोग में राजा दशरथ ने प्राण त्याग दिए ।
भरत अपनी मां पर बहुत क्रोधित हुआ। उसके उपरांत राजा दशरथ का दाह संस्कार किया गया । भरत ,शत्रुघ्न अयोध्या वासियों के साथ चित्रकूट में श्री राम से संवाद, आप अयोध्या लौट चलो और आप आप ही राज सिंहासन में बैठेंगे ।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 29 के पार्षद अजय बैसला , वार्ड नंबर 6 के पार्षद श्रीमती गायत्री देवी, कर्मवीर बैंसला पार्षद, वार्ड नंबर 35 के पार्षद सचिन शर्मा, साहिल अरोड़ा,सते यादव, राजेश तोमर, दूरदर्शन से सुधीर फरीदाबाद मॉडल स्कूल सेक्टर- 31 से एचएस मलिक, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज सेक्टर- 8 से मीनू वर्मा, ग्राम धरोहर संरक्षण समिति से जयदेव बैसला, छत्रपाल, RWA सेक्टर- 31 साउथ ब्लॉक के प्रधान राजपाल शर्मा, श्रीराम मार्केट बडखल मोड़ से राजेंद्र भाटी, ग्रीनलैंड स्ट्रीट महिला समिति से वंदना पाराशर , प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर- 28 से बी डी शर्मा, शिव शक्ति मंदिर सेक्टर- 28 से प्रधान नानक अग्रवाल, जाट समाज से एच एस मलिक, मुस्लिम सैफी समाज से शेर मोहम्मद सेठी, बंगाली समाज से (इंद्रप्रस्थ सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति से शांतनुज, प्रिंट मीडिया से ओमप्रकाश पांचाल, अनिल मेहता, संस्था ने सभी को पटका पहनाकर और प्रभु श्री राम जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया।
