
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय सेक्टर-2 में आज भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित दिव्यांग एवं बुजुर्ग जनों के लिए सेवा उपकरण वितरण समारोह बड़े उत्साह और भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता फरीदाबाद महानगर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने की, जबकि इस अवसर पर जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, जिला सचिव नवीन चेची, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ममता राघव, महिला संयोजक (विवेकानंद शाखा) श्रीमती प्रभा सोलंकी, सेवा प्रकल्प सदस्य श्रीमती मोनिका गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे।
इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति तक सेवा और सहयोग की भावना को पहुंचाना है और ऐसे नेक कार्याे में सभी को बढ़चढक़र अपनी भागेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में दिव्यांगजनों व बुजुर्गाे की सेवा करना पुनीत कार्य है और न केवल यह कार्य है बल्कि इसे धर्म भी माना गया है इसलिए हम सभी को ऐसे नेक कार्याे में आगे आना चाहिए और जरूरतमंदों की मदद करने चाहिए। उन्होंने भारत विकास परिषद की इस पहल की प्रशंसा करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि महानगर भाजपा की टीम उन्हे ऐसे कार्याे के लिए सदैव सहयोग करेगी। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग एवं बुजुर्ग जनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र एवं अन्य आवश्यक सेवा उपकरण प्रदान किए गए। उपस्थित लोगों ने परिषद के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा की और इसे समाज में सेवा और सहयोग का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में परिषद सदस्य, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और परिषद के इस प्रयास की सराहना की।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला संगोष्ठी बैठक आयोजित
फरीदाबाद,: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, सेक्टर-2, फरीदाबाद में एक भव्य संगोष्ठी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक दीपक मंगला उपस्थित रहे। इस अवसर पर चेयरमैन विजय लोहिया, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कवीन्द्र चौधरी, टीपरचंद शर्मा, बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन संदीप बैशला, बलदेव अलावलपुर, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक सहित फरीदाबाद महानगर के मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीपक मंगला के वक्तव्य से हुई, जिसमें उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके जीवन की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उपाध्याय जी के ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांत ने भारतीय समाज और राजनीति को नई दिशा दी। इस संगोष्ठी में संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को समाज और युवाओं तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी में पार्टी संगठन की मजबूती और युवाओं में उनके विचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन ने एक सार्थक संदेश दिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की शिक्षाओं और जीवन मूल्य को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।






