
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बल्लभगढ़ में बी. एड.के नए सत्र 2025-27 का आगाज़ किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुबेश पांडे ने नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को अच्छे शिक्षक बनने के लिए प्रोत्साहित किया तथा अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा दी।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक मौजूद रहे तथा सभी ने अपना परिचय दिया। डॉ अंजू शर्मा ने सभी छात्रों को बी .एड. कोर्स के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा द्वितीय वर्ष की छात्राएं मधु यादव तथा कंचन वर्मा ने पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय की समस्त सहशैक्षणिक गतिविधियों से नए छात्रों को परिचित कराया।
अंत में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कैसे अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय में और भी प्रगति करेगा।





