फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / स्वदेशी जागरण मंच फरीदाबाद द्वारा आज ओल्ड फरीदाबाद की चांदी वाली धर्मशाला से स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली गई जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर क्षेत्र संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण सिंहल,दिनेश छाबड़ा,चुन्नी लाल चोपड़ा,टोनी पहलवान,दिनेश सरदाना, सतेन्द्र सौरोत ,सेक्टर-19 आरडब्लूए प्रधान सुनील कुमार,रवि प्रधान,चौधरी प्रवीन गर्ग,रिकूं गर्ग प्रधान,संजय खण्डेलवाल,कुलदीप पुनिया,राहुल डागर,कनिष्क मेहरा व ने भाग लेकर पूरे बाजार में हाथों में तंख्तियां लेकर जिसमें लिखा था दूध घी थाली में पेप्सी कोला नाली में,जब भी बाजार जाएगें स्वदेशी ही लाएगे,स्वदेशी स्वीकार विदेशी बहिष्कार व एक ही विकल्प स्वदेशी संकल्प का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण सिंहल ने कहा कि भारत को आर्थिक रूप से सुरक्षित, समृद्ध और स्वावलंबी बनाने के लिए हमें संकल्प लेना हैं कि अपने घर परिवार, व्यापार में स्थानीय और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे। चाइनीज, तुकीं, अमेरिकी और अन्य विदेशी कंपनियों के उत्पादों के प्रयोग से बचेंगे। स्वदेशी क्रय विक्रय, स्वदेशी भाषा, वेषभूषा, उत्सव पद्धति आदि पर आग्रह रखेंगे। टोनी पहलवान ने कहा कि हर घर स्वदेशी.. हर युवा उद्यमी के विचार को जन जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। जिससे कि विश्व पटल पर भारत की जय जयकार हो सके।
टोनी पहलवान ने कहा कि हमें त्यौहार का सीजन शुरू हो चुका है और हमने मिलकर यह प्रण करना है कि इस बार स्वदेशी सामान खरीदकर देश की आर्थिक स्थिति को और मूजबूत करना है जिससे की विदेशी ताकते जो भारत को झुकाने पर लगी है उनका घमड़ चकनाचुर हो सके।
