फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के साथ-साथ आईसीएआई के तहत एनआईआरसी की फरीदाबाद शाखा के सहयोग से कैंपस भर्ती अभियान का आयोजन किया गया है। यह अभियान प्राचार्य डॉ.
कृष्णकांत गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया। प्राचार्य हमेशा विद्यार्थियों को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं उसी प्रेरणा के संदर्भ में यह एक प्रयास कैंपस भर्ती के माध्यम से किया गया। इस अभियान में विभिन्न सीए फर्मों के प्रतिष्ठित प्रमुख उपस्थित थे। कैंपस प्लेसमेंट के लिए कुल 11अलग-अलग सीए फर्म आई थीं। इस अभियान में बीकॉम फाइनल ईयर और बीकॉम पास आउट के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों का उत्साह देखने लायक
था। चार्टर्ड अकाउंटेंट और सीए से जुड़े व्यक्तियों की हमेशा भारी मांग रहती है क्योंकि इसमें उद्यमिता से लेकर उद्यमों में काम करने तक के विभिन्न करियर विकल्प हैं। साक्षात्कार शुरू करने से पहले सीए फर्मों के प्रतिष्ठित सदस्यों ने छात्रों को फर्मों के बारे में जानकारी दी और यह भी बताया कि फर्मों का मुख्य उद्देश्य क्या है। उन्होंने छात्रों को सीए फर्मों में उपलब्ध सभी अवसरों के बारे में बताया, जिसका वे भविष्य में लाभ उठा सकते हैं। छात्रों ने पूरे जोश के साथ
साक्षात्कार में उपस्थित होकर अपनी शंकाओं का समाधान किया। यह आयोजन छात्रों के लिए ज्ञान और अवसरों से भरा था। इस अभियान में लगभग 200 साक्षात्कार आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीए हर्ष मित्तल, चेयरमैन ऑफ फरीदाबाद ब्रांच ऑफ एनआईआरसी एवं सेक्रेटरी सी ए राजेंद्र सिंह ढिल्लों उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ शोभना गोयल ने अन्य सभी संकाय सदस्यों के साथ किया। प्राचार्य ने इस कार्यक्रम की सफलता
के लिए पूरी टीम को बधाई दी और प्रोत्साहित किया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
