फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता क़े दिशा निर्देशन में एनसीसी के अंतर्गत संयुक्त परेड अभ्यास का आयोजन किया गया l इस ट्रेनिंग का आयोजन 1 हरियाणा नेवल यूनिट के द्वारा किया गया l इसमें अग्रवाल महाविद्यालय, जे.सी.बोस वाईएमसीए विश्वविद्यालय व शहीद स्मारक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तिगांव के कैडेट ने संयुक्त रूप से ट्रेनिंग अभ्यास किया है l 1 हरियाणा नेवल यूनिट से पीआई स्टाफ पंकज सिंह व दयाशंकर यादव ने कैडेट को ड्रिल के जरूरी व महत्वपूर्ण बुनियादी नियम बताते हुए सावधान, विश्राम, लाइन तोड़, मध्य से तेज चल व सैल्यूट करने का अभ्यास कराया l सभी कैडेट में पूरी तन्मयता के साथ संयुक्त परेड का अभ्यास किया l ट्रेनिंग कार्यक्रम को क्रियान्वित कराने में 1हरियाणा नेवल यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन विवेक कुमार, यूनिट स्टाफ सदस्य व अग्रवाल महाविद्यालय के एएनओ का संपूर्ण योगदान रहा l
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
