फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला एवं प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि अग्रकुल के जन्मदाता एवं समाजवाद के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5149 वीं जयंती के अवसर पर अग्रवाल धर्मशाला, चावला कॉलोनी में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के उपरांत महाराजा अग्रसेन एवं अग्रवालों के 18 गोत्रों के प्रतीक उनके 18 पुत्रों की प्रतिमाओं को संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर श्री वैश्य अग्रवाल समाज के अध्यक्ष भगवानदास गोयल, अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ के उपाध्यक्ष विजय मंगला, महासचिव लोकेश अग्रवाल, सचिव पंकज सिंगला, कोषाध्यक्ष घनश्याम मित्तल, संगठन मंत्री सुमित मंगला, गौरव अग्रवाल, सागर गुप्ता, ब्रजभूषण बंसल, दिनेश मंगला, कैलाश गर्ग, सुनील गोयल, कन्हैया गोयल, वीरेंद्र गोयल, डॉ दीपक सिंगला, मास्टर गोपाल अग्रवाल, राकेश गुप्ता, गोपाल गोयल, विजय जैन, सचिन अग्रवाल, राजरानी गोयल, छवी बंसल, पूनम गोयल, गोल्डी गोयल, कंचन मित्तल, अंकिता सिंगला, नेहा गोयल, सुनीता गुप्ता, कविता सिंगला, सपना सिंगला, नेहा गुप्ता एवं अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों में आगामी 4 अक्टूबर को एक विराट हास्य कवि सम्मेलन अग्रवाल धर्मशाला, चावला कॉलोनी पर आयोजित किया जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि हरियाणा की राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों से अग्रसेन जयंती पर राज्य स्तरीय अवकाश घोषित किया हुआ है।
