नरेश बैंसला को यूनियन के सदस्य गुलदस्ता देते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
म्युनिंस्पिल कॉरपोरेशन ईम्पलाईज फेडरेशन से सम्बन्धित नगर निगम कार्यालय कर्मचारी यूनियन, फरीदाबाद के आज यहॉ निगम परिसर मे हुए चुनाव मे नरेश बैंसला को आगामी 3 वर्षाे के लिए लगातार दूसरी बार यूनियन का प्रधान सर्वसम्मति से चुन लिया गया। फैडरेषन के प्रधान रमेष कुमार जागलान, वरिष्ठ उपप्रधान शाहावीर खान व महासचिव दषरथ कुमार की देखरेख मे हुए इस चुनाव के अवसर पर निगम के तीनों जोनों के कार्यालय मे काम करने वाले सैंकडों कर्मचारी भी उपस्थित थे। सभी ने श्री बैंसला को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि वे निगम कर्मचारियों की व्यापक एकता का निर्माण करके निगम कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण के लिए कार्य करेंगंे।
नवनिर्वाचित प्रधान नरेष कुमार बैसला ने उसे सर्वसम्मति से पुनः प्रधान चुने जाने पर निगम कर्मचारियों का आभार प्रकट किया और विष्वास दिलाया कि वे कर्मचारियों की छोटी-बडी सभी समस्याओं का निवारण निगम प्रषासन से करवाने के लिए तेजी से कार्यवाही करेंगें और आवष्यक हुआ तो संधर्ष का रास्ता भी अखत्यिार किया जायेगा। इस अवसर पर कर्मचारी नेता यू0एम0 खान, महेन्द्र चौटाला, रमेष पहलवान, अतर सिंह भडाना, बिनेष हुडा, सुखविन्दर हुडा, शषि अधाना, संजय चपराना, प्रमोद रोहिल्ला, गिरराज सिंह भाटी, राजेन्द्र सिंह, दयानन्द पाली, धीर सिंह, कर्मचन्द बघैल, सुरजीत नागर, रण सिंह भडाना, महेन्द्रपाल, राजपाल तेवतिया आदि भी उपस्थित थें।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
