फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आज मेयर कैंप ऑफिस, फरीदाबाद में एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन ड्राइव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फरीदाबाद की माननीय महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने की। इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) फरीदाबाद एवं पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में नगर निगम फ़रीदाबाद के पार्षद मनोज नासवा जी, MOH डॉ. नितेश, IMA फरीदाबाद के अध्यक्ष डॉ. राजीव गुम्बर, सचिव डॉ. अनुज धिंगरा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ललित हसीजा सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक एवं विशेषज्ञ शामिल हुए। इसके अतिरिक्त PFA प्रतिनिधि, पब्लिक हेल्थ कंसल्टेंट्स, वेटनरी सर्जन तथा MCF अधिकारीगण ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर IMA ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नगर निगम और PFA NGO के साथ मिलकर समुदायिक कुत्तों के लिए एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य फरीदाबाद को रेबीज मुक्त शहर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।
यह कार्यक्रम सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिससे समाज सेवा और जनस्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों को और गति मिल सके।
महापौर की अपील – आइए हम सब मिलकर फरीदाबाद को रेबीज मुक्त बनाने का संकल्प लें – आवारा पशुओं की देखभाल करें और समुदायिक स्वास्थ्य की सुरक्षा करें।
