फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जननायक जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आज जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की ,जिसमें करीब 4 दर्जन से अधिक सदस्यों को पार्टी के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया ।
जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, हरियाणा प्रदेश के पूर्व में रहे लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, एवं प्रदेश अध्यक्ष ब्रिज शर्मा और युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला से विचार विमर्श कर जिला फरीदाबाद कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रधान महासचिव, कार्यालय सचिव, सचिव एवं सदस्यों को बनाया गया ।
जिसमें (वरिष्ट उपाध्यक्ष ) – टीका टीकाराम भारद्वाज, परविंदर सिंह (प्रधान महासचिव), जितेंद्र चौधरी
(उपाध्यक्ष ) अमर सिंह दलाल , हातम आधाना , जयप्रकाश दुल , धर्मवीर काली रमन, मोमिन खान, धीरज ठाकुर
(केशियर) पूर्ण चाहर , (कार्यालय सचिव) देवेंद्र बैरागी , (महासचिव) राजेश डागर , डॉ एस पी सिंह , परविंदर कौशिक,
सरवन त्यागी , वेद अख्तर , बोनी ठाकुर ,दिगम्बर काद्यान्न , शिवम् शर्मा , राहुल गोस्वामी , पवन नरवत ,
(सचिव) तेजपाल सांगवान , आनंद भाटिया ,आरिफ मोहम्मद , अमित टंडन ,अशोक तंवर , अनिल कुमार, बीर सिंह दलाल
रमजान खान , मनोज मिश्रा ,नरेंद्र फौजी , सुशील कुमार (सदस्य) , नरेश रावत , त्रिलोक चंद , राजू आधाना , विक्रम चौधरी
नवीन भारद्वाज , विकास भारद्वाज , मूल चंद तलाह , खुर्शीद अल्वी , शिव चरण रावत , रमजान खान , नन्द पाल ,
नीरज भारद्वाज , शेखर नरवाल , पुरुषोत्तम , परचम ठाकुर ,नीरज चौधरी , मनोज जाखड़ ,अनूप ,बबलू को नियुक्त किया गया।
जिला अध्यक्ष ने सभी नवीन साथियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के आदेश पर आगामी 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल का 112 वा जन्मदिवस प्रदेश में 112 कार्यक्रम करके मनाया जाएगा जिसमें चौधरी देवीलाल के संघर्ष के साथ ही रहे बुजुर्गों को सम्मानित करने का काम ,वृद्ध आश्रम में फल वितरण, शहर में साफ सफाई, स्वास्थ्य सेवा ,एवं चौधरी देवीलाल के प्रतिमाओं को साफ एवं मरम्मत करने का काम जननायक जनता पार्टी करेगी।
इस मौके पर प्रदेश सचिव प्रेम सिंह धनखड़,जिला प्रवक्ता अनिल ख़ुटेला, किसान सेल जिला अध्यक्ष अमर नरवत,जितेंद्र चौधरी,राजवीर गुजर, नाहर सिंह चौहान,बेगराज नागर, हातम आधाना, टीकाराम भारद्वाज,परविंदर सिंह,सोराज आधाना, रणजीत ठाकुर,भारत यादव, मो शरीफ, सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
