फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ द्वारा चंदावली गांव की पंचायत वाटिका में महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस व एनएसएस की इकाइयों, फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया और डिवाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस व संत कबीर दास जयंती के पावन अवसर पर रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया l जिसमें 97 लोगों ने अपने रक्त चाप व मधुमेह की जांच कराई l महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी का इस तरह के शिविरों के आयोजन के पीछे जो लक्ष्य है वह उन लोगों को सहायता प्रदान करना है जो धन के अभाव से अपने स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते l प्राचार्य जी ने यह भी बताया कि इस रक्तदान शिविर में एकत्रित किया रक्त थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों के जीवन को बचाने के काम आएगा, वास्तव में यह रक्तदान उन बच्चों के लिए जीवनदान होगा l प्राचार्य जी सदैव छात्रों व स्वयं सेवकों को सामाजिक कार्यों समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहते हैं l गौरतलब है कि रक्तदान शिविर में 37 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ l शिविर के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य जी ने फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के महासचिव श्री रविंद्र डूडेजा, एनएसएस के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अशोक कुमार निराला, डॉ.शोभना गोयल, डॉ. सीमा मलिक, यूथ रेडक्रॉस कोऑर्डिनेटर डॉ. जयपाल सिंह, काउंसलर सुभाष कैलोरिया व लवकेश, श्री महेन्द्र भारद्वाज व श्री सौरव गुप्ता को बधाई दी। गांव चंदावली के लोगों द्वारा शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लेने पर महाविद्यालय परिवार ने जनमानस का आभार व्यक्त किया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
