फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डायनामिक वर्ल्ड एजुकेशन कम्यूनिटी द्वारा आयोजित फ्यूचर ऑफ ग्लोबल एजुकेशन कॉन्क्लेव में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ को उसके द्वारा शिक्षा शोध एवं खेल क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस कॉन्क्लेव का आयोजन 9 जून 2022 को रोजीअट हाउस, एरो सिटी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप नई दिल्ली में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनिल सहस्त्रबुद्धे जी, अध्यक्ष, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन एवं नेशनल स्किल डेवलपमेंट निगम के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री वेदमणि तिवारी जी रहे। पूजा सलूजा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डायनामिक वर्ल्ड एजुकेशन कम्यूनिटी भी उपस्थित रहीं।इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य था की इस बदलते हुए परिदृश्य में वैश्विक शिक्षा का स्वरूप कैसा हो और भारत में विद्यार्थियों को वैश्विक गुणों से ओतप्रोत करने के लिए शिक्षण संस्थानों की क्या भूमिका हो और शिक्षण संस्थानों में काम कर रहे शिक्षकों को किस तरह से उन चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाए कॉन्क्लेव बहुत ही लाभप्रद रहा और इसी में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं में सम्मान पाने वाला अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ बिरहा सम्मान को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर कृष्ण कांत गुप्ता जी ने ग्रहण किया और महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रबंध समिति के प्रधान श्री देवेंद्र गुप्ता जी उपप्रधान डॉ वासुदेव गुप्ता जी सचिव विनोद कुमार मित्तल जी एवं समस्त प्रबंध समिति के सदस्यों ने प्राचार्य डॉ कृष्णकांत समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
