फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में लायंस क्लब की विभिन्न शाखाओ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l यह कार्यक्रम ‘रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0’ के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया l
इस आयोजन में वीरेंद्र भड़ाना -नगर निगम पार्षद, लायनेस- नूतन शर्मा उपाध्यक्ष लायंस क्लब ऑफ़ दिल्ली, ग्रीनफील्ड वेलफेयर एसोसिएशन गांव आनंगपुर की ओर से भरपूर सहयोग किया गया l
लायन योगेंद्र सिंह तेवतिया जिला सेक्रेटरी स्किल डेवलपमेंट फॉर यूथ एंपावरमेंट , लायंस क्लब डेफोडिल के प्रधान, सभी रक्तदाताओं को हृदय से धन्यवाद किया एवं उनके इस कार्य की सराहना की । योगेंद्र तेवतिया ने बताया की विभिन्न स्थानो पर आगामी 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे , लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-A1, लायंस ब्लड बैंक गुरुग्राम रक्त एकत्र करता है ताकि वक्त पड़ने पर जरूरतमंदों को जीवन बचाने के लिए काम आ सके l
