
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन 18 एवं 19 सितम्बर 2025 को जिला फरीदाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 18 सितम्बर को प्रातः 11:30 बजे उपायुक्त कार्यालय, फरीदाबाद (कमरा नंबर 603, छठी मंज़िल, कॉन्फ्रेंस हॉल) में पलवल एवं फरीदाबाद के मामलों की सुनवाई की जाएगी। यह जानकारी हरियाणा राज्य महिला आयोग के प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे पं. जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद में कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध, POSH एवं POCSO अधिनियम से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी दिन दोपहर 3:30 बजे एनआईटी स्थित गोल्फ क्लब, फरीदाबाद में चेयरपर्सन महापौर एवं नगर निगम फरीदाबाद के निर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक करेंगी, जिसमें साइबर अपराध, POSH, POCSO एवं अन्य कानूनी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को विधिक प्रावधानों और सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना है।





