फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / यह कार्यक्रम चेयरमैन देवेंद्र कुमार गुप्ता,
महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता तथा कार्यवाहक
प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यशाला में लैक्मे अकैडमी एप्टेक से आए प्रियांव्रत मिश्रा
और सुश्री भाविका डिडन ने संसाधन व्यक्ति के रूप में छात्रों को
कॉर्पोरेट जगत में व्यक्तित्व और प्रस्तुति के महत्व के बारे में
बताया। उन्होंने लाइव डेमोंस्ट्रेशन और इंटरैक्टिव सत्रों के
माध्यम से यह समझाया कि किस प्रकार उपयुक्त मेकअप और
हेयरस्टाइल आत्मविश्वास बढ़ाने तथा पेशेवर छवि को सुदृढ़
करने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. डिम्पल, सहायक प्रोफेसर, वाणिज्य
विभाग रहीं। उन्होंने छात्रों के भविष्य निर्माण में कौशल विकास
की उपयोगिता पर जोर दिया। छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी
के साथ यह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
