फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ विंग 1 के परिसर में यूथ रेड क्रॉस और एनएसएस द्वारा अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद के सहयोग से विद्यार्थियों एवं समस्त कर्मचारी विभाग के लिए निशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगाया गया।
अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष (गवर्निंग बॉडी) श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल कॉलेज महासचिव (गवर्निंग बॉडी) श्री दिनेश कुमार गुप्ता की सद्प्रेरणा से कॉलेज में न केवल विद्यार्थियों के बल्कि समस्त कर्मचारी विभाग के शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रकार के शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।
अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता के संरक्षण में एवं विंग 1 के इंचार्ज डॉ सचिन गर्ग के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में अमृता हॉस्पिटल से,क्लोव डेंटल क्लिनिक,दृष्टि आई सेंटर आए 6 डॉक्टरो की टीम ने रक्तचाप,ब्लड शुगर, इ सी जी,वजन की जाँच,सामान्य स्वास्थ्य परामर्श, दंत परीक्षण, नेत्र परीक्षण जैसे महत्वपूर्ण परीक्षण करते हुए अनेक प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी दी। न केवल विद्यार्थियों ने बल्कि स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक सक्रियता के साथ परीक्षण कराते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता दर्शाई। इस शिविर में लगभग 350 विद्यार्थियों एवं प्रवक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाएं और निःशुल्क जांच का लाभ उठाया। उत्साहपूर्वक भागीदारी के चलते यह स्वास्थ्य जांच शिविर सफल एवं सार्थक रहा।
