
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज को यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने डाकपत्थर से ग्रीष्मकालीन भराव किया पवित्र यमुना जल भेंट किया।
श्रीयमुना जल जागृति अभियान के तहत यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से यमुनाजी की यथार्थ स्थिति पर विस्तृत चर्चा किया। इस अवसर पर डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का नित्य अभिषेक भी पवित्र यमुना जल से कराने की सनातन परम्परा है। भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव अत्यंत विशेष अवसर है जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के अभिषेक का खास महत्व है। यमुना जी की प्रकृतिक मार्ग में लगभग ढाई दशकों से स्थिति अत्यंत अकल्पनीय है, ऐसे में हमारी सनातन परम्परा को कुठाराघात पहूँच रहा है। यमुना रक्षक दल वर्ष 2021 में वृन्दावन कुम्भ के अवसर पर हरियाणा के वर्तमान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के सहयोग से 10,000 लीटर पवित्र यमुना जल हथिनी कुण्ड से लाकर वृन्दावन कुम्भ में आए सभी संतो को भेंट करने के साथ ही ब्रजक्षेत्र सहित फरीदाबाद के श्री राधेकृष्ण मंदिरों में भी भेंट किया था।
तब से विभिन्न शुभ अवसरों पर डाकपत्थर तथा हथिनी कुण्ड से पवित्र यमुना जल का भराव कर सनातन परम्परा को पुष्पित- पल्लवित करने का प्रयास जारी है। स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने यमुना रक्षक दल के तत्वावधान चल रहे कार्यों की प्रशंसा किए। इस अवसर पर उपस्थित भक्त जनों ने भगवान श्रीराधेकृष्ण तथा यमुना मईया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय कर दिए।






