
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ डीएवी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के अवसर पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। आध्यात्मिक क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद्गीता के सातवें, आठवें और नौवें अध्याय का पाठ किया गया। छात्रों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए श्रीमद्भगवद्गीता से पाठ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के आध्यात्मिक विकास, नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और श्रीमद्भगवद्गीता के मूल्यों व शिक्षाओं से परिचित कराना रहा |
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने अपने शुभाशीष वचनों से सभी को लाभांवित किया और नियमित आध्यात्मिक आयोजनों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने संयोजक डॉ. सोनिया नरुला और छात्र स्वयंसेवकों पीयूष राय और सिमरन की इस आयोजन के लिए सराहना की। जागरूकता कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, सभी प्रतिभागियों को श्रीमद्भगवद्गीता और अन्य धार्मिक पुस्तकों की प्रतियां वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य छात्रों के बीच गीता की शिक्षाओं का दैनिक पाठ और अभ्यास को बढ़ावा देना है, जिससे आध्यात्मिक विकास और आत्म-चिंतन को प्रोत्साहित किया जा सके।







