फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ खजानी वूमेन्स वोकेशनल इंस्टिट्यूट में जन्माष्टमी पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति संगीत पर नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
छात्राओं ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में रासलीला प्रस्तुत की, जिससे ऐसा प्रतीत हुआ मानो पूरी कृष्ण नगरी संस्थान में उतर आई हो। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को मनाते हुए छात्राओं ने कन्हैया को झूला झुलाया और पूरे परिसर को भक्ति और उल्लास से भर दिया।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर श्री संजय चौधरी ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का चरित्र सदा दूध के समान उज्ज्वल रहा है और उन्होंने सदैव लोगों को प्रेरणा दी है।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण एक ऐसे पथ प्रदर्शक और मार्गदर्शक हैं, जिनकी सार्थकता हर युग में बनी रहती है।
यह आयोजन संस्थान में सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने वाला रहा, जिसमें छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
