????????????
नई दिल्लीः,जनतंत्र टुडे/ श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा आयोजित अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 धूमधाम से संपन्न हुआ। अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 के अंतिम दिन विश्व विख्यात कवि डाॅ. अनामिका जैन अंबर ने अपनी कविताओं व हरियाणवी कलाकार हगजेन्द्र फौगाट ने हरियाणी, पंजाबी व हिन्दी के गीतों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। गजेन्द्र फौगाट जैसे ही स्टेज पर आए जोरदार तालियों से उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया।
गजेन्द्र फौगाट के द्वारा तन्ने कोन कहवे बहू काले की…… बेबी मेरे बडे पर तुम क्या दिलवाओं गे…. उड जईये रे कबूतर उड जईये रे….. मेरा नौ दांडी का बीजणा…. आदि गीतों से हरियाणी बोली से समा बांधा। वहीं यार तेरा चेतक पे चाले…. होश न खबर है ये कैसा असर है…… ये देष है वीर जवानों का आदि पंजाबी व हिन्दी गीत गाकर उपस्थित लोगों को खूब मनोरंजन किया, वहीं कवि सम्मेलन में विष्व विख्यात कवि डाॅ. अनामिका जैन अंबर व अन्य कविओं ने अपनी कविताएं सुनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से जहां लोगों को खूब हंसाया, वहीं वीर रस, श्रृंगार व हास्य रस से ओतप्रोत रचनाओं के माध्यम से लोगों को बांधे रखा। हर कविता पर तालियां बजती रहीं, हास्य, व्यांग्यात्मक रचनाओं की कविताओं से श्रोता स्नेह पर कविओं ने अपने शेर व शायरी पेश कर माहौल को अलग ही रंग दिया था। समिति चेयरमैन हरीश शर्मा व सदस्यों ने गजेन्द्र फौगाट व उपस्थित सभी कविओं को स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर चेयरमैन हरीश शर्मा, वाइस चेयरमैन संजय मित्तल, चेयरमैन कंट्रोल बोर्ड जय किशन बंसल, अध्यक्ष कंट्रोल बोर्ड राजेश जैन, प्रेसिडेंट अमित गोयल, वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, महामंत्री अरविंद गोयल, कोषाध्यक्ष सीए नितेश गोयल सहित समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
चेयरमैन हरीश शर्मा ने कहा कि अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 के सफल आयोजन के लिए मैं समिति के सभी सदस्यों व अपने सभी श्याम भक्तों का दिल से धन्यवाद करता हूं, श्याम बाबा से प्रार्थना करता हूं कि अगले वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2026 के पंडाल को वातानुकूलित पंडाल बनाने के लिए अपना आर्शीवाद दें।
